फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के जन्मदिन पर काव्य संध्या में गूंजे देशभक्ति के स्वर, VIDEO

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार कमलेश सिंह खांबे के संयोजन में बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम विश्वकर्मा पूजा को भी समर्पित रहा। अध्यक्षता कवि दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ ने की। वरिष्ठ कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने भारत भारती की वंदना, मां शारदे और देश ही मेरा सब कुछ है, मैं देश की दीवानी हूं जैसी रचनाओं से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन करते हुए अधिवक्ता प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी ने ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो, विकसित भारत देश और जन्म दिवस शुभकामना, मोदी मनुज विशेष सुनाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें