फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डांडिया फेस्ट में अक्षरा सिंह के साथ झूमे लोग, संगीत और नृत्य ने बांधा समां

ओबरा (सोनभद्र)। नगर के क्लब एक परिसर में बुधवार रात आयोजित ओबरा डांडिया फेस्ट 2026 में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह का संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच सज्जा और गरबा-डांडिया की धुनों पर लोग जमकर थिरके। भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उनकी लोकप्रिय धुनों पर दर्शक झूम उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। आकर्षक रोशनी और संगीत के बीच प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें