फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 1.10 करोड़ के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और एसओजी की टीम ने ओडिशा के कालाहांडी से दिल्ली के बौद्ध विहार इलाके के लिए गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने के साथ ही रविवार की रात दो तस्करों को गिरफ़्तार कर लिया। आयशर कंपनी के मालवाहक वाहन में लोहे के चादर से बनाए गए गुप्त केबिन से सात बोरियों में रखा 1.10 करोड़ (2.20 क्विंटल) का गांजा भी बरामद किया गया। पूछताछ में गिरोह के तार दिल्ली से ओडिशा तक फैले पाए गए हैं। रैकेट का संचालन दिल्ली से किए जाने की जानकारी मिली है। सरगना सहित गिरोह के अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही ओडिशा से दिल्ली के बीच इस गिरोह के किन-किन जनपदों से तार जुड़े हैं इसके बारे में भी मालूमात हासिल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें