फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंख बजाकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, युवाओं के लिए मांगा रोजगार; VIDEO

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे को उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने शंख बजाकर विरोध जताया। सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और सोनभद्र के कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से नौकरी देने की मांग की। प्रदर्शन में प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार रोजगार सृजन के बजाय केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाएं समय पर पूरी नहीं की जा रही हैं। इससे पढ़े-लिखे बेरोजगारों में निराशा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। युवा वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती परीक्षाओं में देरी, पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। चेतावनी दी कि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सपा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन में अनिल विश्वकर्मा, सुरेश अग्रहरि, रमाशंकर पटेल, बचाऊ बियार सुभाष चौधरी, जुनैद अंसारी, अरविंद पासवान, गोपाल गुप्ता, प्रकाश केवट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें