फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र का फूल-मालाओं से स्वागत, VIDEO

नगवां ब्लॉक के तेनुआ गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जितेंद्र यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने देश सेवा के लिए उनके प्रति सम्मान जताते हुए अभिनंदन किया। जितेंद्र यादव ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार गांव पहुंचे जितेंद्र ने कहा कि सेना में बिताए 20 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार और गांव के लोगों के बीच लौटना उनके लिए भावुक क्षण है। जितेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव भी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत रहे हैं। बाद में उन्होंने पद से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली। पिता-पुत्र के गांव पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें