कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से जलस्तर में जारी वृद्धि क़ो देखते हुए मंगलवार की रात रिहंद बांध के दो और फाटक खोल दिए गए। बांध के तीन फाटक पहले खुले थे। अब कुल पांच फाटक से पानी निकाला जा रहा है। जल विद्युत गृह की सभी छह टरबाइन भी चालू हैं। इससे ओबरा बांध में भी पानी बढ़ रहा है। रिहंद बांध का जलस्तर मंगलवार को दोपहर में 872 फीट पार होने के बाद बांध प्रबंधन ने फाटक खोलने का निर्णय लिया। पहले दो फाटक खोले गए। करीब दो घंटे बाद तीसरा फाटक भी खोल दिया गया। रात 11 बजे दो और फाटक खोल दिए गए। फिलहाल पांच फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है।