फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रामजानकी मंदिर में हुआ हवन, VIDEO

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामजानकी मंदिर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन, श्रृंगार और हवन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही देश के चौमुखी विकास और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए उन्हें सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.धर्मवीर तिवारी रहे। पुरोहित बृजेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और हवन संपन्न कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन और देश की उन्नति की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें