नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली देखने को मिली। सुबह 10 बजे के बाद भी चिकित्सक केंद्र पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों और तीमारदारों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी दिखाई दी। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में स्थित यह स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए इलाज का प्रमुख सहारा है। लेकिन समय से डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।