प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी सहित म्योरपुर, घोरावल, चोपन और राबर्ट्सगंज में आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।