फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में बिजली गिरने से युवक झुलसा, पालेसर का परिसर क्षतिग्रस्त; कई लोग बाल-बाल बचे

Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 06:34 PM IST

कमलापुर में शुक्रवार को अलग-अलग दो स्थानों बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में ग्राम सुरैचा निवासी जगजीवन (42) पुत्र जीतलाल बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सिधौली अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना ग्राम उसरी के पास स्थित चेतराम के पालेसर पर हुई। जानकारी के अनुसार, जिस समय पालेसर के अंदर कई लोग बैठे हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बिजली गिरने से पालेसर का परिसर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें