फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में दोस्तों के साथ पिरई नदी में नहाने गया युवक डूबा

सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर इलाके के पिपरी खुर्द निवासी रवि राठौर (19) पुत्र विजय शंकर शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ गाड़ी घाट देवरिया पुल के पास पिरई नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। रवि के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है। सूचना पर इमलिया सुल्तानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी लेते हुए तलाश अभियान में सहयोग कर रही है। युवक के नदी में डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें