फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हा

सीतापुर: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार के कहर ने एक की जान ले ली। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे रखी छप्पर में घुस गई। कार सवार ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। आनन फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों का इलाज चल रहा। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी जनपद के फतेहपुर अपने साले की बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महमूदाबाद के इंदौरा स्थित अशोक वाटिका के सामने कार अनियंत्रित हो गई। तख्त पर बैठे लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार बिजली के पोल से टकरा गई। बिजली का पोल तोड़ते हुए बबलू यादव के घर के बाहर रखे छप्पर में घुस गई। हादसे में तख्त पर बैठे जाहिद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र जाकिर, राजाराम (45) पुत्र श्यामलाल, ताहिर (42) पुत्र बबलू, मनोज (35) पुत्र रामेश्वर, विजय (50) पुत्र कल्लू घायल हो गए। कार में सवार प्रमोद और उनकी मां कलावती को भी चोटें आई। घायलों को आनन फानन में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को को शांत कराया। गुड्डू अपने घर का अकेला कमाने वाला था। गुड्डू साउंड सर्विस का काम करता और खाली समय में ऑटो चलाता था। गुड्डू की पत्नी साबरन निशाँ का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे शाजिम अली, वामीश और सफान के सर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें