रेलवे प्रशासन की ओर से सोमवार को रेलवे के मार्ग पर अवैध रूप से आक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। अस्थाई निर्माण छाजन और अन्य सामान को जेसीबी की मदद से हटाया गया। लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क पर 3 घंटे से अधिक कारवाई चली। इसमें 200 से अधिक अस्थाई दुकानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जीआरपी पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे।