सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पर्याप्त पुलिस बल के साथ पुलिसकर्मियों ने कस्बे में भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने त्योहारों के दौरान सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी।