सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मियों ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने और वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।