सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के ऊंजी में रविवार को क्लियर कंपनी के पानी की नकल कर क्लियर एडवांस नाम से उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में बोतलें और स्टीकर बरामद किए गए। बरामद सामग्री की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।