फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रावस्ती में शुभी आत्महत्या प्रकरण के पांच आरोपी भेजे गए जेल

भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवा निवासी शुभी सिंह(20) की मौत प्रकरण में विद्यालय प्रबंधक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुभी का शव शनिवार को राप्ती नदी में उतराता मिला था। शुभी के कमरे में मिले सुसाइड नोट में शुभी ने सभी आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। चकवा गांव निवासी शुभी सिंह सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। शुभी का शव शनिवार को नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जिवनरायणपुर गांव के पास राप्ती नदी में उतराता मिला। शुभी का शव मिलने के बाद उनके पिता राजेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, शिक्षिका सुप्रिया सिंह, शालिनी और इशिका पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही शुभी के दोस्त शमीम अंसारी पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजेश सिंह की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पांचों आरोपियों बहराइच के खत्रीपुरा निवासी प्रबंधक पुष्कर मोहन मिश्रा, भिनगा के पुरैनिया निवासी शिक्षिका सुप्रिया सिंह, बालापुर निवासी इशिका सिंह, रेवलिया निवासी शालिनी सिंह और जोलाहनपुरवा निवासी शमीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें