मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी में रविवार की देर रात घरेलू विवाद में पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी चंद्रकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतका की चचेरी बहन की सूचना पर नेपाल निवासी परिजन मौके पर पहुंचे और पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।