फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर युवती घायल, रेफर

श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टंडवा महंत में शनिवार की सुबह कच्ची दीवार गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिकी इलाज के बाद सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। टंडवा महंत गांव निवासी सपना मिश्रा (21) शनिवार की सुबह अपने फूस के घर में चारपाई पर लेटी थी। इस दौरान अचानक कच्ची दीवार छप्पर सहित उनके ऊपर गिर गई। सपना की चीख सुन अन्य परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। दबने से सपना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आननफानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें