फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जबरन सुलह करवाने व विपक्षियों द्वारा पिटाई का आरोप

श्रावस्ती: हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा मानूडीह निवासी शमसुलनिशा ने हरदत्तनगर गिरंट पुलिस में विपक्षियों से जबरन सुलह करवाने और बुधवार को विपक्षियों द्वारा उनकी पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मानूडीह निवासी शमसुलनिशा के बेटे इरफान ने बताया कि लगभग एक माह पहले उनका पड़ोसी समीरुल, जुग्गा, गुरगी व आजाद से विवाद हो गया था। जिसके बाद विपक्षियों ने उनके मां की जमकर पिटाई की थी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने जबरन सुलह करवाया था। जिसके बाद से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को खेत में बकरी जाने के मामूली बात पर विपक्षियों ने उनके मां की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद फिर थाने आए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें