फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: शादी समारोह में जा रही विवाहिता की ट्रक की टक्कर से मौत, दो युवक गंभीर

शामली के झिंझाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर नया गांव कट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बागपत के गांव कन्हड़ निवासी 23 वर्षीय प्रिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार नीशु (19) और सूरज (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। प्रिया परिजनों के साथ नया गांव से लिसाढ़ में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने करनाल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगाकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और कार्रवाई की मांग की। एएसपी सुमित ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें