शामली के कैराना में ग्राम प्रशासकों ने गांवों के विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर अमर उजाला के संवाद में अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम प्रशासकों ने बताया कि नए विकास कार्यों की मंजूरी नहीं मिलने से नालियों की मरम्मत, ग्राम पंचायत सचिवालय, बारातघर, श्मशान घाट और तालाब से जुड़े प्रस्ताव अटके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना और पेंशन की धनराशि नहीं मिलने समेत जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों की समस्याएं भी सामने आईं। बीडीओ रोहित शर्मा ने ग्राम प्रशासकों से प्रस्ताव तैयार कर सचिव के माध्यम से भेजने को कहा, ताकि अनुमति के बाद समस्याओं का समाधान कराया जा सके।