बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक दिनेश पुत्र हाकिम निवासी बदरपुर, दिल्ली और बोलेरो मालिक यादराम पुत्र झामल निवासी मुरलीपुरा, जयपुर की मौत हो गई, जबकि विकास यादव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची दोघट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया। टक्कर से एक महिंद्रा पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष केवल सिंह ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।