शामली के कांधला क्षेत्र के असदपुर जिड़ाना गांव में 70 वर्षीय सोहनबीरी की हत्या के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया और कांधला-कैराना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि महिला के सोने के कुंडल और गले का पेंडल लूटने के बाद उनकी हत्या की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। एएसपी सुमित शुक्ला ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने की बात कही है।