फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान शुरू, वीवी इंटर कॉलेज में ऑब्जर्वर ने परखी व्यवस्था; 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

शामली में मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। जिले के पांच मतदान केंद्रों पर शिक्षक सीट के 1,619 और स्नातक सीट के 4,586 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शुरू होने के बाद ऑब्जर्वर ने वीवी इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। सुरक्षा के लिए जिले को तीन जोन और पांच सेक्टरों में बांटकर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें