फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान, पोलिंग बूथों पर लगी कतार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक शाहजहांपुर जिले में 14.13 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जिले में मतदान के लिए 14 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी सौरभ दीक्षित ने नगर निगम कार्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 4825 मतदाता हैं। 23 अक्तूबर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश भी अनुमन्य किया गया था। पोलिंग बूथों पर शिक्षक मतदाताओं की कतारें लगी दिखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें