लिपुलेख-भिंड हाईवे पर वाहन की टक्कर से तीन गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुला। पुलिस ने जेसीबी से शव हटवाकर अंतिम संस्कार कराया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।