फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में सीता हरण का मंचन, भावुक हुए दर्शक; देखें वीडियो

शाहजहांपुर में फैक्टरी स्टेट की रामलीला में शुक्रवार को सीता हरण का मंचन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी में सीता हरण के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके जटायु उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन भी किया गया। मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा की नाक काटे जाने और खर-दूषण व त्रिशिरा के वध से क्रोधित रावण ने मामा मारीच के साथ मिलकर सीता हरण की योजना बनाई। मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर राम को कुटिया से दूर ले गया। इसके बाद साधु का वेश धारण कर रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। उन्हें लंका ले जाते समय पक्षीराज जटायु ने रावण से युद्ध किया, लेकिन रावण ने उनके पंख काट दिए। रावण के किरदार में निर्देशक अंकित सक्सेना ने छाप छोड़ी। मंचन में हनुमान की राम से भेंट, बाली वध का मंचन भी किया गया। इससे पहले सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, सुरक्षा पर्यवेक्षक राममोहन अग्निहोत्री ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर मंचन का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें