फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि शिखा युवती सम्मेलन में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश

शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अग्नि शिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण का संदेश गूंजा। इस बीच छात्राओं ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मुख्य वक्ता परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा कि अग्नि शिखा उस ज्वाला का प्रतीक है, जो अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाती है। आज की छात्रा केवल डिग्री हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने के लिए भी आगे बढ़ रही है। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका चौधरी ने कहा कि एक युवती के शिक्षित होने से परिवार और समाज दोनों को लाभ मिलता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्वाति सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका शिखा सिंह और जिला छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता ने विचार रखे। संचालन अपर्णा और अलंकरता ने किया। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, आयुष श्रीवास्तव, आकाश मेसी, वैभव सक्सेना, जया मौर्य, करन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें