फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बंदीगृह में मौत का मामला, विधायक के आने तक परिजनों ने रोका दीपक का अंतिम संस्कार

शाहजहांपुर कचहरी के बंदी गृह में आरोपी दीपक उर्फ टाइमपास की मौत के मामले में शनिवार को अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध बना रहा। परिजनों ने विधायक चेतराम के मौके पर आने तक अंतिम संस्कार रोक दिया। उनका कहना है कि विधायक से वार्ता के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद रात करीब आठ बजे दीपक का शव घर पहुंचा था। पुलिस रात में ही अंतिम संस्कार कराना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शनिवार सुबह सीओ प्रवीण मलिक के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 12 बजे परिजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे और शव को चिता पर रख दिया। इसी दौरान पीलीभीत से आए दो लोगों ने विधायक चेतराम को बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। थाना प्रभारी आरके रावत ने फोन पर विधायक से बात की। विधायक ने मौके पर आने का आश्वासन दिया है। फिलहाल श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रुका हुआ है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें