फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजन शुरू, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरे भक्ति के रंग

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजन का शुभारंभ हो गया। पहले दिन ढोल की थाप के बीच मां दुर्गा की आरती की गई। मंदिर परिसर में मां दुर्गा परिवार की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, आशीष गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा और अरुण खंडेवाल ने पूजन-अर्चन किया। इसके बाद बच्चों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, सोनल गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें