फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बाजार में दिवाली की रौनक, मूर्तियों और खील-खिलौनों की खूब हुई खरीदारी

शाहजहांपुर में दीपावली को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने घरों में पूजन की तैयारियों के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां, खील-खिलौने और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। दो दिन में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दूसरी तरफ ओसीएफ रामलीला मैदान में आतिशबाजी का बाजार भी सज गया है। यहां तेज आवाज वाले पटाखों के बजाय कम आवाज वाली आतिशबाजी की मांग अधिक है। इसके साथ ही ईको फ्रेंडली पटाखे भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक की आतिशबाजी उपलब्ध है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में पटाखों को लेकर खास उत्साह दिखाई दे रहा है। व्यापारी निखिल महेंद्रू ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार फुटकर पटाखों की कीमतों में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें