शाहजहांपुर में ओसीएफ रामलीला के मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार करीब 12 महिला कलाकार विभिन्न किरदार निभाएंगी। यह परंपरा 30 वर्ष पहले संगीता गुप्ता द्वारा सीता का किरदार निभाने से शुरू हुई थी। रानी मिश्रा पांचवी बार सीता बनेंगी। अनन्या कौशल्या और चांदनी शूर्पणखा व मंदोदरी का अभिनय करेंगी।