फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने के गेट पर रोई पत्नी, बोला- दरोगा ने दी एनकाउंटर करने की धमकी

Thu, 24 Sep 2026 04:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर के पुवायां में जेल से छूटने के करीब 15 दिन बाद मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिर पकड़ लिया। पुलिस उसे बाइक समेत थाने ले आई। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी मोहिनी अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंच गई। यहां पति के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पत्नी रोने लगी। बाद में थाना परिसर में खड़ी पति की बाइक देखकर बच्ची भी उससे लिपटकर रोने लगी।

मोहिनी ने आरोप लगाया कि करीब पांच माह पहले पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसके पति को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को घर से पति को पकड़ते समय एक दरोगा ने फिर एनकाउंटर करने की धमकी दी। उसने थाने में पुलिस से पति के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन पुलिस ने सौरभ को पकड़े जाने से इनकार किया। इसके बाद वह थाने के गेट पर काफी देर तक रोती-बिलखती रही।

बताया गया है कि सौरभ पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे मंडी स्थित पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही थी। वहीं, सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किसी युवक के पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। उन्होंने थाने पर महिला के हंगामा करने की सूचना से भी इनकार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें