एचआरपीजी कॉलेज के निकट रविवार को सैथवार मल्ल सभा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमे सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सैथवार मल्ल सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैथवार ने कहाकि जो राजनीतिक दल सैथवार मल्ल समाज को कम से कम पांच या उससे अधिक विधानसभा टिकट देगा। समाज उस पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और एकजुट होकर निर्णय लेने पर जोर दिया।