फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसलों को फायदा, गर्मी से भी मिली राहत

जिले में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई। वहीं जिला मुख्यालय सहित कई जगहों पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब एक बजे धनघटा, महुली और मेंहदावल सहित कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से सूख रही धान की फसलों को संजीवनी मिल गई। धान के खेतों में पानी भर जाने से किसानो की खुशी बढ़ गई। बीते दस दिनों से महुली, हरिहरपुर और नाथनगर क्षेत्र में बारिश न होने से धान की फसलें प्रभावित हो रही थी। क्षेत्र के किसान टकटकी लगाए बादलों की ओर निहार रहे थे। कुछ किसान धान के फसल की सिंचाई भी शुरू कर दिए थे लेकिन शनिवार दोपहर बाद एक घंटे से अधिक हुई बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें