फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी गोदामों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं

दीपावली के मद्देनजर सोमवार को उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने ग्राम मई, रामबाग रोड और कैथल रोड स्थित आतिशबाजी गोदामों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोदामों में आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन संबंधी इंतजामों तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण किया। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा बनी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें