फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: भगौड़े शारिक साठा के घर कोर्ट में पेशी का नोटिस चस्पा, पेश नहीं तो कुर्की होगी

नखासा थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया, ढोल बजाकर मुनादी की 2024 में जामा मस्जिद के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की हत्या में आरोपी है साठा संभल। 2024 में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के आरोपी शारिक साठा के दीपा सराय स्थित मकान पर मंगलवार को पुलिस ने बीएनएसएस 84 के तहत नोटिस चस्पा किया है। यह नोटिस कोर्ट की ओर से जारी किया गया है। पेश होने के लिए आदेश है। यदि आरोपी पेश नहीं होता है तो आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई होगी। यानि बीएनएसएस 85 के तहत नोटिस जारी किया जाएा। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। थाना नखासा पुलिस ने शारिक साठा के मकान पर उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया है। इस दौरान पुलिस ने ढोल भी बजवा कर मुनादी कराई है। बताया कि इस उद्घोषणा नोटिस में आरोपी शारिक उर्फ साठा को 16 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए स्पष्ट रूप से कहा गया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली और थाना नखासा में दर्ज चार मुकदमों के संबंध में की गई है। एसपी ने बताया कि साठा के खिलाफ थाना नखासा में एक मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा अपराध संख्या 306/2024 के तहत पंजीकृत किया गया था। इसके अतिरिक्त, संभल कोतवाली में भी उसके खिलाफ तीन अन्य मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे अपराध संख्या 338/2024, 339/2024 और 340/2024 के तहत पंजीकृत हैं। इन सभी चार मुकदमों में न्यायालय द्वारा उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया है। हिंसा के दौरान साजिश रचने और चार लोगों की हत्या में साजिश रचने का आरोपी शारिक साठा भागा हुआ है। उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है। यदि तय समय में वह कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसके घर की कुर्की की जाएगी। विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी, संभल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें