फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में राबिया प्रथम, अमरीन द्वितीय और इफरा ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव जनेटा स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को आलेखन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पांच, छह और सात की चित्रकला में दक्ष छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने निर्धारित समय में रंगों के सुंदर मेल से आकर्षक चित्र बनाए। किसी ने फूल-पत्तियों तो किसी ने ज्यामितीय आकृतियों और पारंपरिक डिजाइनों से सुंदर आलेखन तैयार किए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सहायक अध्यापिका राखी अग्रवाल की देखरेख में हुआ। इसमें राबिया ने प्रथम, अमरीन ने द्वितीय और इफरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए फूल-पत्तियों, ज्यामितीय आकृतियों और पारंपरिक डिजाइनों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता में चित्रों की स्वच्छता, रंग संयोजन, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षिका राखी अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिल सके। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षिकाओं सहित छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें