फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पीईटी परीक्षा का आयोजन, कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

जनपद में रविवार को यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 हुई। 34 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा जांच के दौरान महिलाओं के बाल, कलावा खुलवाकर जांच की गई, वहीं कानों के कुंडल और अन्य धातु के आभूषण भी उतरवाए गए। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच की जा रही है। इसके साथ ही फेस स्कैन, रेटिना स्कैन और मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली जा रही है। कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर भी जांच की गई। कलावा, चेन, पायल और धातु से बनी अन्य वस्तुओं को भी प्रवेश से पहले हटवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें