सहारनपुर के देवबंद स्थित वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद 35 वर्षीय सुमित वाल्मीकि की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। सुमित ढोल बजाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी राहुल ने उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अमित सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है और हत्या की वजह पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।