फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर दी पुष्पांजलि, सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान

रामपुर। 10 नवंबर को विकासखंड मिलक के ग्राम विक्रमपुर में भारतीय किसान संघ के संस्थापक राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत बापूराव ठेंगड़ी जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रघुनंदन शर्मा ने की तथा संचालन ब्लॉक सहमंत्री टिटू पांडे ने किया। जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने अपने संबोधन में दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में हुआ था। वे महान विचारक, कुशल संगठनकर्ता एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे। उन्होंने किसान, मजदूर और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली पहचान अनुशासन से होती है और अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत हैं। जनपद में 26 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रचार प्रमुख अरुण श्रीवास्तव, विमल शर्मा, आकाश, सोनू, पवन शर्मा, अमन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें