फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सील दुकान से 39 को राशन वितरण, जांच जारी, प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

महराजगंज, रायबरेली। पैगंबर नगर वार्ड की उचित दर की दुकान में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर गुरुवार को दूसरे दिन भी जिला स्तरीय जांच टीम ने पड़ताल की। जांच के दौरान सामने आया कि दुकान सील होने के बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर 15 अक्तूबर गुरुवार को 39 लाभार्थियों को राशन वितरण दिखाया गया है। इस खुलासे के बाद राशन वितरण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नायब तहसीलदार वंदना वर्मा की मौजूदगी में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पैगंबर नगर और गांधीनगर वार्ड के कार्डधारकों से राशन वितरण के संबंध में बातचीत की। उनके बयान दर्ज किए गए। कुछ लाभार्थियों ने बताया कि दुकान सील होने के बावजूद ऑनलाइन राशन वितरण पोर्टल पर अंकित कुमार, माया देवी, रिंकू सुशीला, सुनीता समेत 39 लोगों को राशन बांटे जाने की रिपोर्ट प्रदर्शित हो रही है। जांच टीम ने गांधीनगर व पैगंबर नगर में लगभग दो घंटे तक बयान दर्ज किए और आवश्यक दस्तावेज व साक्ष्य अपने साथ ले गई। उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लाभार्थियों के दर्ज बयानों और एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जांच प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें