परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के माता मिढुरिन देवी धाम में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मन्दिर में पहुँच कर माँ कूष्मांडा के स्वरूप की विधि विधान से पूजा किया और माँ का जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित करने के बाद फल व् मिष्ठान का भोग लगाया और आशीर्वाद लिया। मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गयी। आस्था का केन्द्र माता मिढुरिन देवी धाम में वैसे तो हमेसा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है पर नवरात्र में आस पास के जनपदों के लोग भी मन्दिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं जिससे भीड़ अधिक रहती है। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसका मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है जिससे भक्तों आसानी से दर्शन कर सके।