फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सई नदी के पानी से घिरे गांव, पलायन शुरू

रायबरेली: सई नदी का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। हाल यह है कि दस गांव पानी से घिरे हुए हैं। सुबसखेड़ा और बरचंदा गांव में समस्या अधिक है। इस कारण लोग गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने प्रभावित गांव में लोगों को हर संभव सहायता दिलाने का निर्देश दिया है। क्षेत्र के बरचंदा उदरहरा, मदा खेड़ा, टेरा बरौला ,मैना हार कटरा, दैजुआ खेड़ा, सुवश खेड़ा, मुशाही खेड़ा सहित दस गांव सई नदी के पानी से अभी भी घिरे हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति सुबसखेड़ा तथा बरचंदा की गांव है।यहां पर चारों तरफ पानी भरा है। ग्रामीण अब यहां से पलायन करने लगे हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गांव में पीड़ितों को हर संभव मदद करने की बात कहते हुए अधिकारियों को गांवों में पहुंचने के निर्देश दिए। इस पर तहसीलदार शालिनी तिवारी प्रभावित गांवों में पहुंची। उन्होंने पीड़ितों से भरोसा दिलाया कि जो भी नुकसान हुआ है। पानी घटने के बाद उसका आकलन करके मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही खाद्य सामग्री के प्रबंध किए जाएंगे । शालिनी तिवारी ने पीड़ितों से कहा कि राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। कहीं कोई दिक्कत हो तो तुरंत उनसे संपर्क करके बताएं जिससे उसका निराकरण किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें