फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: प्री-क्वार्टर में अलीगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जीते

खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें प्रदेश के 16 मंडलों की टीमों के साथ आगरा छात्रावास की टीम भी हिस्सा ले रही है, जिनमें 248 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन रविवार को सुबह से शाम तक कुल 15 मैच खेले गए, जिनमें 11 लीग मैच और चार प्री-क्वार्टर मैच शामिल हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में अलीगढ ने चित्रकूट को 25-23 से और मिर्जापुर ने लखनऊ को 25-7 से पराजित किया, वहीं आजमगढ़ ने अयोध्या को और प्रयागराज ने मुरादाबाद को शिकस्त दी। इसके पहले खेले गए लीग मैचों में वाराणसी ने बस्ती को 26-3 से, आगरा छात्रावास ने गोरखपुर को 48-37 से, आगरा मंडल ने देवीपाटन (गोंडा) को 41-27 से, मेरठ ने चित्रकूट को 41-27 से, प्रयागराज ने सहारनपुर को 46-41 से, आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 39-26 से, मुरादाबाद ने बस्ती को 22-2 से, आगरा छात्रावास ने लखनऊ को 34-5 से, आगरा मंडल ने अयोध्या को 31-11 से, मेरठ ने बरेली को 30-10 से और अलीगढ़ ने प्रयागराज को 35-37 से हराया। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्णायकों में सुरेश कुमार सिंह, माया प्रसाद राय, शराफत अली, एसएस शुक्ला, पुनीत तेवतिया, सीजी शुक्ला, अनूप शुक्ला, टिंकू कुमार, राधेश्याम पटेल, बृजेश, पीयूष, राम अवध वर्मा, अजय मिश्रा, हिमांशु, नीतू गुप्ता, मनीषा, अंजली वर्मा, प्रतीक्षा, क्षमा वर्मा, प्रांजलि पटेल शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें