फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 321 जोड़े

रायबरेली में ऊंचाहार के डॉ. आंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तहत 316 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। जबकि 5 मुस्लिम जोड़ों को निकाह कराया गया। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शनिवार की दोपहर आयोजित कार्यक्रम में ऊंचाहार ब्लाक क्षेत्र के 78, रोहनिया 43, जगतपुर 60, दीनशाह गौरा 60 व डलमऊ के 75 जोड़े शामिल हैं। वहीं पांच मुस्लिम जोड़ों में रोहनिया, जगतपुर व डलमऊ के एक -एक व दीनशाह गौरा के दो जोडों का निकाह हुआ। नव- दंपतियों को ट्राली बैग, कपड़े, डिनर सेट, गद्दा, बर्तन व 21-21 हजार रुपए नगद देकर विदा किया गया। मंत्री ने वर-वधुओं को नये जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, एपीओ आकांक्षा त्रिपाठी, एडीओ शेखर, पीयूष, अनमोल व प्रधान आशीष तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें