फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बारिश के साथ तेज हवाओं से बिगड़ी फसल की सेहत, खेतों में बिछा धान

रायबरेली में बीते दिनों हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान की फसल पकने के दौर में हुई बारिश के कारण हलोर, पुरासी, जमुरावां, भटसरा, कक्केपुर समेत कई गांवों में खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों के मुताबिक धान की फसल गिरने के बाद उसकी कटाई और मड़ाई में भी परेशानी होती है। वहीं लगातार बारिश होने पर खेत में गिरी फसल के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है। पहाड़गंज निवासी किसान पारसनाथ सिंह, जमुरावां के किसान सहजराम मिश्रा, भटसरा निवासी सुनील शुक्ला और अकबरगंज निवासी बाबूलाल ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण उनकी धान की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों का कहना है कि यदि आगे भी बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहा तो बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें