फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए रायबरेली में 24 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 25 अक्तूबर (रविवार), 30 अक्तूबर (शुक्रवार) और एक नवंबर (रविवार) को दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम दिवस की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को कुशलता एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्रों में साफ-सफाई, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से दुरुस्त करा ली जाए। संबंधित कर्मचारी परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचकर परीक्षा की समाप्ति तक अनवरत उपस्थित रहकर सभी निर्देशों का पालन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें