फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: कहीं बीएलओ का इंतजार, कहीं सूची में अब भी गलतियों की भरमार

पीलीभीत में मंगलवार से बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया। पहले दिन शहर से लेकर कस्बों तक कहीं बीएलओ नहीं मिल रहे, कहीं एक बार प्रक्रिया पूरी कर दी फिर भी सूची में नाम गलत ही आ रहा है तो कहीं परिवार के कुछ लोगों के नाम सही हो गए और कुछ के नहीं किए गए। ऐसी समस्याओं से जूझ रहे लोग मतदाता सूची में अपना सही और शुद्ध नाम दर्ज कराने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि अधिकांश बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले, लेकिन अमरिया के एक बूथ पर उनकी गैरमौजूदगी ने मतदाता को परेशान किया। शहर के प्राथमिक विद्यालय अशरफ खां में बीएलओ ने बताया कि पूर्व में सामने आई गलतियों में सुधार किया जा चुका है। कुछ मामले अभी शेष हैं, जिन पर काम जारी है। कई जगह मतदाता बता रहे हैं कि उन्होंने मतदाता सूची में नाम सही कराने के लिए फार्म भरा, जो कुछ लिखा, सही लिखा मगर फिर भी सूची में नाम गलत आया है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके आधे सदस्यों के नाम सही हो गए और आधे फिर से चक्कर काट रहे हैं। शहर से सटे कंपोजिट विद्यालय चंदोई में सुपरवाइजर राहुल सिंह ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक बूथ पर करीब 90-90 त्रुटियां चिह्नित की गई थीं। इनमें अधिकांश को ठीक करा दिया गया है। मंगलवार से प्रकाशित मतदाता सूची का मिलान और नए सिरे से जांच का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें